Sale!
,

Buy Neem Ark (Neem Leaves) It’s Benefits, Fayde

Rated 5.00 out of 5 based on 7 customer ratings

$ 0.29

Availability:

Categories: ,
नीम अर्क सामग्री- Each 10 ml contains: Neem (Azadirachta Indica): 2.5 ml  Water: Q.S. Neem Ark Benefits in Hindi [Neem Ark ke Fayde] आयुर्वेद के अनुसार नीम शीतल, पचने में हल्का, कफ-पित्तशामक व थकान, प्यास, खाँसी, बुखार, अरूचि, कृमि, घाव, उल्टी, जी मिचलाना, प्रमेह (मूत्र-संबंधी रोगों) आदि को दूर करने वाला है । नीम के पत्तों से बना यह अर्क रक्त को शुद्ध करने वाली बहुमूल्य औषधि है । यह दाद, खाज, खुजली, कील, मुँहासे तथा पुराने त्वचा विकारों में अत्यंत लाभदायी है । यह उत्तम कृमिनाशक, दाह व पित्त शामक है । पीलिया, पांडु, रक्तपित्त, अम्लपित्त, उल्टी, प्रमेह, विसर्प (हर्पीज़) व लीवर के रोगों को दूर करनेवाला है । यह बालों को झड़ने से रोकता है । रक्तप्रदर, गर्भाशय शोथ, खूनी बवासीर और आँखों के रोगों में भी लाभदायक है । स्वप्नदोष में 10 मि.ली. नीम अर्क में 2 ग्राम रसायन चूर्ण मिला के पियें । गर्मी होने पर नीम अर्क में मिश्री मिलाकर एक सप्ताह तक सुबह – शाम पीने से अति तीव्र जलन भी शांत हो जाती है । नीम अर्क पीने से अरुचि दूर होती है । चर्मरोग में ५ लीटर पानी में ५० मि.ली. अर्क मिलाकर स्नान करें । १५ दिन तक ही इसका नियमित सेवन करें । तत्पश्चात् ४-५ दिन बंद करके पुनः ले सकते हैं । How To Use Neem Ark – उपयोग विधि [Kaise Upyog Kare] – Dosage १० से ३० मि.ली. अर्क (बालकों हेतु २ से ५ मि.ली.) समभाग पानी मिलाकर दिन में २ बार लें । नीम का वृक्ष प्राणदायक, आरोग्यवर्धक और रोगनाशक माना गया है । नीम सड़नरोधी  (Antiseptic) का काम करता है । नीम का तेल जीवाणुरोधी कार्य करता है । नीम के पत्ते नेत्र हितकर तथा विषनाशक होते हैं । नीम के कोमल पत्ते खाने से मधुमेह ( डायबिटीज ) के नियन्त्रण में भी मदद मिलती है । इसके पानी से पोंछा लगाने, पत्तियों का धुआँ करने, बंदनवार ( तोरण ) लगाने से घर का वातावरण शुद्ध व संक्रमणरहित बनता है एवं मक्खी – मच्छर व रोग के कीटाणु भाग जाते हैं । Precaution – सावधानी अर्क की बोतल के तल में कुछ अवक्षेप या तलछट (sediment) पाये जा सकते हैं । इसलिए बोतल को हिलाये बिना ही औषधि का सेवन करें तथा अंत में १० मि.ली. अवशिष्ट भाग छोड़ दें ।
Shopping Cart