Sale!
,

Buy Pineapple Drink – Pineapple Juice 500 Ml.

Rated 5.00 out of 5 based on 7 customer ratings

$ 0.38

Availability:

अनन्नास फल Ingredients – सामग्री Pineapple Juice Benefits in Hindi [Pineapple Juice ke Fayde] अनन्नास पाचक तत्त्वों से भरपूर, शरीर को शीघ्र ही ताजगी देनेवाला, हृदय व मस्तिष्क को शक्ति देनेवाला, कृमिनाशक, स्फूर्तिदायी फल है । यह वर्ण में निखार लाता है । अनन्नास (पाइन एप्पल) औषधीय गुणों से भरपूर फल है । अनन्नास शरीर के भीतरी विष को बाहर निकालता है । इसमें क्लोरीन की भरपूर मात्रा होती है । साथ ही पित्त विकारों में विशेष रुप से और पीलिया (पांडु) रोगों में लाभकारी है । ये गले एवं मूत्र रोगों में लाभदायक है । इसके अलावा ये हड्डियों को मजबूत बनाता है । अनन्नास में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है । यह शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है । एक कप अनन्नास रस पीने से दिनभर के लिए जरूरी मैग्नीशियम के 73 प्रतिशत की पूर्ति होती है । अनन्नास में पाया जाने वाला ब्रोमिलेन सर्दी और खाँसी, सूजन, गले में खराश और गठिया में लाभदायक होता है । यह पाचन में भी उपयोगी होता है । अनन्नास अपने गुणों के कारण नेत्र ज्योति के लिए भी उपयोगी होता है । दिन में तीन बार रस लेने से बढ़ती उम्र के साथ आँखों की रोशनी कम हो जाने का खतरा कम हो जाता है ।   आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों के शोधों के अनुसार यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है ।  ये उच्च एंटीआक्सीडेंट का स्रोत है व इसमें विटामिन ‘सी’ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है । इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इससे सर्दी समेत कई अन्य संक्रमण का खतरा कम हो जाता है । विटामिन ‘सी’ जो अनन्नास में भरपूर है रक्त को शुद्ध व रक्तवाहिनियों को लचीला बनाये रखने तथा हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है ।  Precaution – सावधानी भोजन के बीच में तथा भोजन के कम-से-कम आधे घंटे बाद रस का उपयोग करना चाहिए । खाना खाने से पहले और बाद में फलों के रस का सेवन नहीं करना क्योकि पाचन क्रिया खराब होती है । फलों का रस दूध के साथ नहीं सेवन करना । अनन्नास कफ को बढ़ाता है । अतः पुराना जुकाम, सर्दी, खाँसी, दमा, बुखार, जोड़ों का दर्द आदि कफजन्य विकारों से पीड़ित व्यक्ति व गर्भवती महिलाएँ इसका सेवन न करें । अनन्नास के ताजे, पके और मीठे फल के रस का ही सेवन करना चाहिए । कच्चे या अति पके व खट्टे अनन्नास का उपयोग नहीं करना चाहिए । अम्लपित्त या सतत सर्दी रहने वालों को अनन्नास नहीं खाना चाहिए । भूख और पित्त प्रकृति में अनन्नास खाना हितकर नहीं है। इससे पेट दर्द होता है । छोटे बच्चों को अनन्नास नहीं देना चाहिए। इससे आमाशय और आँतों का क्षोभ होता है । सूर्यास्त के बाद फल एवं फलों के रस का सेवन नहीं करना चाहिए ।
Shopping Cart