सेब शरबत Apple Juice Benefits in Hindi [Apple Juice ke Fayde] यह हृदय को पुष्ट और उल्लासित करता है, दिल की धड़कन को ठीक करता है और घबराहट में प्रयोग किया जाता है । लीवर और स्प्लीन, पाचन के लिए उत्तम माना गया है । यह शीतल, पौष्टिक और नेत्र रोगों के लिए हितकर है । खाली पेट पीने से माइग्रेन या जिसको सिर दर्द हो, उनके लिए वरदान है, नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए । जिनको रक्त की अल्पता हो, अर्थात् एनीमिया हो उनके लिए लाभकारी है । जिनको खांसी है, वो इसका नियमित रूप से सेवन करें तुरंत लाभ मिलेगा । अतिसार और संग्रहणी रोग में सुबह-शाम, इसका सेवन करना चाहिए । जिनको कमजोरी अधिक लगती हो, उनके लिए गुणकारी है । मिर्गी या हिस्टीरिया के दौरे पड़ते हो, उसके लिए सेब का जूस बहुत लाभकारी है । एक गिलास सेब में 2-3 ग्राम या एक चम्मच ब्राह्मी पाउडर मिलाकर प्रयोग करें । वमन (vomiting) में अधिक गुणकारी है । अम्लपित्त में लाभकर है । मानसिक अशांति, भ्रम, दिमागी कमजोरी, अवसाद, थकावट आदि को दूर करता है । उत्तम बलवर्धक एवं रस रक्त आदि धातुओं को बढ़ाने वाला है ।
